पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार टूटा

ट्रक की टक्कर से रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार टूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक की टक्कर से रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार टूटा



सीकर | रेलवे स्टेशन के मुख्य स्वागत द्वार को रविवार को ट्रक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। बाद में क्रेन से हटवा दिया गया। हुआ यूं कि एक ट्रक सीकर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की सामग्री लेकर स्टेशन आया। ट्रक स्टेशन परिसर में मैटेरियल खाली कर वापस जा रहा था। चालक ने ट्रक के पीछे लगे हाइड्रोलिक पंप को नीचे किए बिना ही ट्रक रवाना कर लिया। इससे मुख्य द्वार से ट्रक के पीछे का लाेडर टकरा गया। इससे स्टेशन का मुख्य द्वार गिर गया। इसके बाद ट्रक चालक हाइड्रोलिक पंप को नीचे कर ट्रक को ले गया। बाद मुख्य द्वार को अभी इंजीनियरों ने साइड में रखवा दिया है। आरपीएफ एसआई बलराज ने बताया कि उनके पास किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने किया एमडी बीएम भामू का सम्मान



सीकर | जयपुर में जाट समाज र| अवार्ड 2018 का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एवीवीएनएल एमडी बीएस भामू का शॉल ओढाकर सम्मान किया। भामू को यह सम्मान विशिष्ट सेवा और समाज की उन्नति में योगदान पर दिया। वहीं कोलीड़ा गांव के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गौरव मील को मुख्यमंत्री ने जाट समाज र| अवार्ड देकर सम्मानित किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया, अजयसिंह किलक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

गोदाम से 5 एअर कंडीशन के इनडोर चोरी

रींगस | सीएचसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक सामान की दुकान के गोदाम में रखे एअर कंडीशन के पांच इनडोर मशीन चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि सुभाष अग्रवाल निवासी वार्ड आठ रींगस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी स्वास्थ्य केंद्र के पास इलेक्ट्रिक की अग्रवाल ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। दुकान के नीचे खुला गोदाम है। चाेरों ने मकान की चारदीवारी फांदकर गोदाम में रखे एअर कंडीशनर मशीन के पांच इनडोर मशीन 13 मई की रात को चुरा लिए।

कुली में न्याय आपके द्वार शिविर आज

दांता | कुली गांव में सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगेगा। एसडीएम ओमप्रकाश शर्मा व विकास अधिकारी राजूराम सैनी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से कुली ग्राम पंचायत के अटल सेवा कंेद्र में लगेगा।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव आज

दांता | कुली गांव में सोमवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव होंग। सुबह आठ बजे से अटल सेवा केंद्र में 11 सदस्यों द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए मतदान होगा।

शिविर में 468 लोगों का इलाज किया

दांता | श्री श्याम जन सेवा समिति के सौजन्य से जेडी हॉस्पिटल रींगस द्वारा दांता केराउमािव में निशुल्क सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि करणसिंह दांता थे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य केसर सिंह खीचड़, सरपंच हरकचंद झाझरी, उपसरपंच भगवानाराम कुमावत रहे। शिविर में 468 मरीजों का इलाज किया। श्री श्याम जन सेवा समिति द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमावत भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...