पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रींगस में 4 करोड़ से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास

रींगस में 4 करोड़ से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका क्षेत्र में चार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों व मरम्मत कार्यों का शिलान्यास रविवार को मांछावाली जोहड़ी मंदिर के पास, वार्ड तीन में हरिशंकर निठारवार पीटीआई के मकान के पास, वार्ड 16 में कैलाश घोड़ेला की दुकान के पास व सिटी बस स्टैंड के पास चार समारोह आयोजित कर किया गया। समारोहों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया ने कहा कि तीन करोड़ 76 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास कर दिया गया है। कुछ स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य करवाने के लिए एक करोड़ रुपए और स्वीकृत करवाए जा रहे हंै। इनकी स्वीकृति जल्द होने वाली है। साथ ही रींगस नगर पालिका क्षेत्र के जिन वार्डों में पेयजल समस्या व्याप्त है। उनके लिए पांच करोड़ रुपए स्वीकृत करवा दिए है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही कार्य प्रारंभ करवाने की कार्रवाई कर रहे हंै। समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश पारीक, विशिष्ट अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता लीडर जगदीश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयभान धींगड़ा, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा भादूपोता, महामंत्री विष्णु चुलेट, पार्षद अशोक कुमावत, केशर मावलिया, अशोक कानूनगो, किरण मावलिया, लक्ष्मीनारायण निठारवाल, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष बंशीधर निठारवाल, राकेश बूटोलिया साखूनगढ व मोतीराम ने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया।

सड़क निर्माण शिलान्यास करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...