संजीव जाखड़ को पीएचडी की उपाधि मिली
सीकर | बिट्स पिलानी के मैकेनिकल विभाग के डॉ. मनोज सोनी के निर्देशन में संजीव जाखड़ ने पीएचडी की उपाधि हासिल की। जाखड़ ने सूर्य से इलेक्ट्रिसिटी उत्पन्न करने वाले उपकरण सोलर पैनल की गुणवत्ता को बढ़ाने के विषय पर पीएचडी की है। इन्होंने तीन माह यूएस व दो माह जर्मनी में रिसर्च भी किया है। इसके अंतर्गत डॉ. जाखड़ को केंद्र सरकार से छात्रवृत्ति मिली। उन्होंने 16 इंटरनेशनल रिसर्च पेपर व एक पेटेंट भी फाइल किया है।
छोटी झीगर में विधिक शिविर में दी कानून की जानकारी
सीकर | जिला विधिक सेवा की ओर से ग्राम पंचायत छोटी झीगर में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी मीनाक्षी शर्मा ने उपस्थित लोगों को कानून के द्वारा प्रदत अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व विधिक जानकारियां दी गई। इस अवसर पर सरपंच किरण, ग्राम विकास अधिकारी संजना सहित कई लोग उपस्थित थे।
गोदाम से 5 एअर कंडीशन के इनडोर चोरी
रींगस | सीएचसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक सामान की दुकान के गोदाम में रखे एअर कंडीशन के पांच इनडोर मशीन चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि सुभाष अग्रवाल निवासी वार्ड आठ रींगस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी स्वास्थ्य केंद्र के पास इलेक्ट्रिक की अग्रवाल ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। दुकान के नीचे खुला गोदाम है। चाेरों ने मकान की चारदीवारी फांदकर गोदाम में रखे एअर कंडीशनर मशीन के पांच इनडोर मशीन 13 मई की रात को चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कुली में न्याय आपके द्वार शिविर आज
दांता | कुली गांव में सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगेगा। एसडीएम ओमप्रकाश शर्मा व विकास अधिकारी राजूराम सैनी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से कुली ग्राम पंचायत के अटल सेवा कंेद्र में लगेगा।
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव आज
दांता | कुली गांव में सोमवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव होंग। सुबह आठ बजे से अटल सेवा केंद्र में 11 सदस्यों द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए मतदान होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अिधकारी मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे।
शिविर में 468 लोगों का इलाज किया
दांता | श्री श्याम जन सेवा समिति के सौजन्य से जेडी हॉस्पिटल रींगस द्वारा दांता केराउमािव में निशुल्क सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि करणसिंह दांता थे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य केसर सिंह खीचड़, सरपंच हरकचंद झाझरी, उपसरपंच भगवानाराम कुमावत रहे। शिविर में 468 मरीजों का इलाज किया। श्री श्याम जन सेवा समिति द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमावत भी मौजूद थे।