- Hindi News
- National
- रलावता टोल पर फायरिंग और लूट के चार आरोपी प्रतापगढ़ में बना रहे थे डकैती की योजना, गिरफ्तार
रलावता टोल पर फायरिंग और लूट के चार आरोपी प्रतापगढ़ में बना रहे थे डकैती की योजना, गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता | सीकर/श्रीमाधोपुर
रलावता टोल बूथ पर लगातार दो दिनों तक फायरिंग कर लूट के चार आरोपियों को प्रतापगढ़ जिले की धोलापानी पुलिस ने डकैती की योजना बनाते समय हथियारों के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 113 पर पांच बदमाश लूट व डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने सूचना के बाद घेराबंदी की तो चार जने पकड़ लिए और एक फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से दो देशी पिस्टल मय मैगजीन व 12 कारतूस बरामद किए हैं। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवीलाल पुत्र गीगराज निवासी खंदूदरा-खंडेला, ओमप्रकाश सामोता पुत्र दानाराम निवासी सामोता की ढाणी-शिवपुरा, राकेश पुत्र नानूराम निवासी जयरामपुरा, राजूराम पुत्र सीताराम निवासी गणेशपुरा-लोसल के रूप में हुई। वहीं जितेंद्र उर्फ जीतू मीणा निवासी खंडेला फरार हो गया। पूछताछ में चारों ने 12 व 13 मई को दो बार रलावता टोल बूथ पर फायरिंग करने व लूट की वारदात को अंजाम देना बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई बोलेरो कैंपर गाड़ी की तलाशी ली। पुलिस को एक एलपीजी गैस टंकी, गैस कटर, गैस नली, लोहे की सब्बल, हथौड़ा, सांकळ, वायर कटर, दस्ताने, पेचकस, गाड़ी की एक नंबर प्लेट बरामद हुई है। ओमप्रकाश के पास से एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन व छह जिंदा कारतूस, देवीलाल से एक देशी पिस्टल मैग्जीन व तीन जिंदा कारतूस, राकेश की तलाशी में एक मैग्जीन व दो जिंदा कारतूस तथा अारोपी राजूराम की तलाशी में एक बड़ा जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
उदयपुर होते हुए प्रतापगढ़ पहुंचे थे, संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए, एक फरार
पांचों बदमाश रलावता टोल नाके की घटना के बाद उदयपुर होते हुए बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ के रास्ते पहुंचे। पांचों लूट की वारदात कर भागना चाहते थे। चारों के पकड़े जाने के बाद श्रीमाधोपुर पुलिस चारों को प्रोडक्शन वारंट लेकर आएगी। आरोपियों में गिरफ्तार ओमप्रकाश शिवशक्ति स्टोन माइंस डाबला में काम करता है। वह बिना नंबर की कैंपर चलाता है। उसी कैंपर में उसने चारों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं एक आरोपी राकेश हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर आया है। उसे पुलिस ने गत माह हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि खंडेला, दांतारामगढ़ व रींगस पुलिस पिछले दो दिनों से दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही थी। उसके बाद पांचों फरार होकर प्रतापगढ़ चले गए।
विभिन्न थानाें में हत्या, अपहरण व शराब तस्करी के मामले हैं दर्ज | पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश देवीलाल पुत्र गीगराज जाट थाना खंडेला का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध व विभिन्न थानाें में अपहरण, हत्या के प्रयास, शराब तस्करी के करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पूछताछ में आरोपी राजूराम ने अपने विरुद्ध व थाना कुचामन सिटी-नागौर में अपहरण का एक मामला व राकेश कुमार ने अपने विरुद्ध व थाना खंडेला में हत्या का एक मामला तथा ओमप्रकाश ने अपने खिलाफ थाना रानोली जिला सीकर मेंं हत्या का एक मामला दर्ज होना स्वीकार किया है।
श्रीमाधोपुर. पुलिस गिरफ्त में बदमाश।