पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों के पांच घंटे देरी से आने के कारण लोगों को बैरंग लौटना पड़ा

अधिकारियों के पांच घंटे देरी से आने के कारण लोगों को बैरंग लौटना पड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार राजस्व लोक अदालत व न्याय आपके द्वार शिविर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर लगाकर लोगों को राहत देने का प्रयास कर रही है, लेकिन अधिकारी इन शिविरों को गंभीरता सेे नहीं ले रहे हैं।

बुधवार को खाचरियावास के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित राजस्व लोक अदालत व न्याय आपके द्वार शिविर में उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा दोपहर बाद ढाई बजे शिविर में पहुंचे और एक घंटे बाद ही चले गए। वहीं तहसीलदार शिविर में आई ही नहीं बल्कि तहसील कार्यालय में नियमिति कार्य निबटा रही थी। फरियाद लेकर आए ग्रामीण अटल सेवा केन्द्र के बाहर अधिकारियों का इंतजार करते रहे। उन्हें बाद में बैरंग ही लौटना पड़ा। शिविर में ग्रामीणों ने पटवार घर में पटवारी लगाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। शिविर में पुराने जमीन संबंधी प्रकरण आठ, नामांतरण 15, विभाजन पांच, अशुद्धि 110, खाद्य सुरक्षा के 35, जन्म मृत्यु विवाह के 34, वारिस नौ सहित 26 प्रकरणों का निस्तारण किया। शिविर में खाचरियावास के चार आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेने वाले भामाशाह नरेन्द्रसिंह शेखावत, मालीराम लांबा, मांगूराम ऐचरा व सुभाष मीणा का विकास अधिकारी राजूराम सैनी ने सम्मान किया। शिविर में सरपंच सीमा लांबा, पंचायत प्रसार अधिकारी वीरेंद्र भाटी सहित विभागों के कर्मचारी थे।

सिमारला जागीर में लगे शिविर में 200 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

रींगस| सिमारला जागीर ग्राम के अटल सेवा केंद्र पर बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच सरदार सिंह यादव ने की। शिविर में करीब 200 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में विद्युत निगम के सहायक अभियंता सुभाष देवंदा व कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार यादव ने सेवाएं देते हुए करीब 15 बीपीएल व एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन, 15 अन्य फाइलों को जमा कर करवाए बिजली कनेक्शन, 10 बंद कनेक्शनों को किया शुरू किया गया और दो वीसीआर प्रकरणों का निस्तारण, 2 मीटर चेंज सहित करीब 45 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 57 खाद्य सुरक्षा, 25 नामांतरण, 15 शुद्धिकरण, एक सीमा ज्ञान, 17 नकल व 75 अन्य प्रकरणों का मौके समाधान किया गया। इस अवसर पर पूर्व उप सरपंच सुवालाल महरिया, उपखंड अधिकारी ब्रह्मलाल जाट, तहसीलदार सुमन चौधरी, विकास अधिकारी सुप्यार कपूरिया, सिमारला जागीर पटवारी सुमन देवी मौजूद थी।

दांतारामगढ़. केंद्र के बाहर बैठे ग्रामीण अधिकारियों का इंतजार करते हुए।

खबरें और भी हैं...