पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रींगस में स्काउट जल सेवा शिविर शुरू

रींगस में स्काउट जल सेवा शिविर शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस| राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संघ के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान अतिथि के रूप में स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी, स्टेशन अधीक्षक एसएस पारीक, हरिनारायण शर्मा व झाबरमल निठारवाल ने जल सेवा की जानकारी दी। संघ सचिव विष्णु कुमार जोशी ने शिविर सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 30 स्काउट व गाइड, 20 रोवर व रेंजर तथा 10 स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन आदि नियमित रूप से गर्मी की छुट्टियों में जल सेवा करेंगे। साथ ही विशेष अवसर एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या आदि पर यात्रियों को नींबू पानी की शिकंजी, शरबत, रसना आदि भी पिलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...