पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चतुर्भुजनाथ भगवान के मन्दिर में कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

चतुर्भुजनाथ भगवान के मन्दिर में कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिवाली. भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

रिवाली| आंतरी क्षेत्र के आस्था धाम चतुर्भुजनाथ भगवान के मन्दिर प्रांगण में शनिवार से संगीतमय श्री रामकथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा छोटी लांक के चतुर्भुज मन्दिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। कलश यात्रा बड़ी लांक होते हुए मन्दिर प्रांगण में कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया व ठण्डा जल पिलाया गया। यात्रा से पहले प्रधान कलश की बोली लगाई गई जो भरतलाल खटाणा के 5100 रुपए में ली। उप प्रधान कलश मदनलाल खटाणा ने ली। साथ ही कथा की बोली लगाई गई थी रामभरोसी खटाणा ने ली। ध्वज की बोली अमरसिंह बड़ी लोक के 2100 में ली।

इसके बाद महिलाओं ने मन्दिर में चतुर्भुज भगवान के दर्शन किए व आरती कर कथा सुनाई। कथा वाचक साध्वी सुश्री मंदाकिनी ने कथा सुनने का महत्व बताया और कहा कि कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा का समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।

खबरें और भी हैं...