पादू कलां| राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा रियांबड़ी के चुनाव 21 मई को आयोजित किए जाएगे। उपशाखा रियांबड़ी के अध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी ने बताया कि चुनाव बीआरसीएफ भवन रियां बड़ी में 21 मई को चुनाव अधिकारी मोतीराम माकड़ व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोर्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष रामकरण बड़ियासर चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा सम्पन्न करवाए जाएगे।