रियांबड़ी में सैन समाज के छात्रावास भवन का लोकार्पण होगा 16 जून को
रियांबड़ी| फूल-फूल खिलकर बगिया बन जाती है, ईंट-ईंट मिलकर महल बन जाते हैं, जो शक्ति रस्से में होती है वह एक धागे में नहीं होती, जो ताकत एक गुच्छे में होती है वह तिनके में नहीं होती है। इसलिए विभिन्न राष्ट्र और समाज एकता पर बल देते हैं। यह बात मंगलवार को सैन समाज की बैठक में टोलाराम टोगसिया ने कही। पुरुषोत्तम सैन ने कहा कि समाज व राष्ट्र की शक्ति का आधार होती है ‘एकता’। संगठन ही समाजोत्थान का आधार है। सत्यनारायण सैन ने कहा कि एकता के बिना समाज आदर्श स्थापित नहीं कर सकता क्योंकि बिखरा हुआ व्यक्ति व समाज टूटता है और बिखराव में उन्नति नहीं, अवनति होती है। समाज अध्यक्ष ने कहा कि आज एकता की इसी परिभाषा को समझने और अंगीकार करने की आवश्यकता है। बैठक में सर्व सम्मति से सैन समाज छात्रावास भवन रियां बड़ी में सैन समाज बंधुओं की आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रावास भवन के लोकापर्ण की तिथि 16 जून तय की गई। इस दौरान कार्यक्रम में दोनों समय की भोजन व्यवस्था सैन समाज रियां बड़ी के द्वारा की जाएगी एवं अन्य व्यवस्थाएं सूरियास, दासावास, झींटिया, जड़ाऊ, जाटावास, सथाना, खेड़ा धुना, रोहिसा, रोहिसी, पादूकलां, पादूखुर्द, सैंसड़ा, बीजाथल, कोड, आलनियावास, पुरोहितासनी, जैजासनी सहित अन्य जगह के सैन समाज बंधुओं ओर से की जाएगी। बैठक में 15 जून को भजन संध्या व 16 जून को भवन लोकापर्ण का कार्यक्रम तय किया गया। इस अवसर पर समाज के कई लोग उपस्थित रहे।