कृषि मंडी में 4 दिन अवकाश, शुक्रवार को खुलेगी
रामगंजमंडी| कृषि उपजमंडी आगामी पांच दिनों में केवल एक दिन खुलेगी और चार दिन अवकाश रहेगा। ऐसे में किसानों से भी अपील की है कि वे केवल मंगलवार को ही जिंस लेकर आए। मंडी व्यापारी मुकेश धाकड़ ने बताया कि रविवार के बाद सोमवार को सोमवती अमावस्या का अवकाश रहेगा। मंगलवार को मंडी खुलेगी और बुधवार को अक्षय तृतीया का अवकाश होने से कारोबार बंद रहेगा। वहीं गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद शुक्रवार को मंडी में कारोबार होगा।