पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरएसएस ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस

आरएसएस ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सामाजिक समरसता विभाग की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर गायत्री मंदिर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मेघवाल के कहा कि हम सब एकजुट होकर राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। सब भेदों को छोडकर समरस होकर आगे बढे तो देश फिर से विश्वगुरु बनेगा। मुख्य वक्ता पूर्व एडीईओ पन्नालाल शर्मा ने कहा कि वेदों में छुआछूत का कोई स्थान नहीं था। सामाजिक विषमता के खिलाफ बाबा साहब ने हमेशा संघर्ष किया। रामावतार खरेडि़या ने अतिथि परिचय करवाया। गिरिराज अहीर ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। श्यामलाल राजोरा ने आभार व्यक्त किया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

खबरें और भी हैं...