इधर, भर्ती निकालने का ज्ञापन
महानरेगा संविदा कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्टर को मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत खैराबाद पंचायत समिति क्षेत्र से भी संविदा कार्मिक कोटा पहुंचे और जिलाध्यक्ष संतोषसिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें एलडीसी भर्ती 2013 व राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती शुरू कराने की मांग की गई। यह भर्ती 2013 में निकाली गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय होने के बाद भी आज तक भर्ती शुरू नहीं की गई है। महानरेगा कार्मिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि यदि भर्ती शीघ्र शुरू नहीं की गई तो आगामी दिनों में सभी नरेगा कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे श्रमिकों को रोजगार, समय पर भुगतान व विकास कार्य प्रभावित होंगे।