हमले-राहजनी में कार्रवाई की मांग
आईजी को ज्ञापन देकर उसके साथ मारपीट करने व रुपए छीनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
हिरियाखेडी निवासी रूपचंद धाकड़ ने ज्ञापन में बताया कि उसके साथ पांच फरवरी को महफूज, मकसूद व नाजिद ने जमीन के मुआवजा के रुपए मांगते हुए रामगंजमंडी मंे मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी के पांच हजार रुपए, मोबाइल व गले से चेन छीन ली थी। तब इस्तगासे के आधार पर 21 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ धारा भी बदल दी गई और अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ज्ञापन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।