पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम उज्ज्वला दिवस 20 अप्रैल को मनाएंगे उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे बिजली कनेक्शन

पीएम उज्ज्वला दिवस 20 अप्रैल को मनाएंगे उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे बिजली कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। गरीबों के घरों में चूल्हे का धुआं मिटाने के लिए चलाई जा रही पीएम उज्ज्वला योजना का विस्तार किया जाएगा। 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन गैस कनेक्शनों का वितरण किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर योजना में सात नई श्रेणियां शामिल की हैं। कुछ जरूरी कागजी औपचारिकताएं करने के बाद अजा-जजा, पीएम आवास योजना ग्रामीण, अति पिछड़ा वर्ग, अंत्योदय अन्न योजनाएं टी एवं एक्सटी गार्डन जनजाति, वनवासी एवं द्वीप व उपद्वीप श्रेणियों के गरीब भी गैस का कनेक्शन ले सकेंगे। एक अप्रैल से यह योजना देशभर में नए आदेशों के साथ लागू हो गई है। प्रवर्तन निरीक्षक भंवरलाल सेन ने बताया कि मुताबिक योजना के तहत जिले में भी सात नई श्रेणियों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत शत प्रतिशत घरों तक एलपीजी पहुंचाना है। इस दिवस के दौरान एलपीजी वितरकों द्वारा एलपीजी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें उज्ज्वला लाभार्थियों की उपस्थिति होगी। साथ ही सभी एलपीजी पंचायत के दौरान नए कनेक्शनों का वितरण भी किया जाएगा।

भंवरलाल सेन प्रवर्तन निरीक्षक ने बताया कि रावतभाटा क्षेत्र में रामगंजमंडी गैस एजेंसी बेगूं गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को उज्जवला योजना में उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन मिल जाएंगे। इसके लिए सूचियां बनाई जा रही है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने तैयार किया नया पोर्टल

पेट्रोलियम मंत्रालय ने योजना के तहत सात नई श्रेणियां जोड़ने का फैसला करने के बाद नया पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल ने 1 अप्रैल से काम करना शुरू कर दिया है। इस पर सभी राज्यों को नए आवेदकों के आंकड़े अपलोड करने होंगे। गैस एजेंसी के वितरकों को भी आवेदकों के दस्तावेज अपने पास रिकॉर्ड के तौर पर रखने होंगे। आवेदक को केवाईसी सहित अन्य दस्तावेजों के साथ पीएम उज्जवला योजना का फार्म विस्तारित योजना के लिए पूरक केवाईसी फार्म तथा ग्राहक की पहचान जांच और राशन या आधार कार्ड की प्रति सहित गैस चूल्हे रीफिल के लिए लोन का फार्म भरना होगा।

खबरें और भी हैं...