पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जब चाहें तब एटीएम कार्ड को कर सकते हैं ऑन ऑफ

जब चाहें तब एटीएम कार्ड को कर सकते हैं ऑन-ऑफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब आप अपने एटीएम कार्ड को भी ऑन और ऑफ कर सकेंगे, यानी आपको जरूरत हो तब इसे ऑन कर पैसा निकाल लो या बाजार में खरीदी कर लो, जब जरूरत न हो तो इसे ऑफ कर दें, ताकि एटीएम कार्ड गुम हो जाए या किसी के हाथ लग जाए तो भी कोई रुपए न निकाल सके।

बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम कार्डधारकों के लिए यह खास सुविधा शुरू की है। एसबीआई क्विक एप के जरिए ग्राहक एटीएम कार्ड को अपने कंट्रोल में रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ऑन और जब जरूरत न हो तो उसे ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को अपने मोबाइल में एसबीआई क्विक एप डाउनलोड करना होगा। इससे एटीएम कार्ड अपने हिसाब से संचालित कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह पूरी तरह सुरक्षित है। एप का इस्तेमाल तभी किया जा सकेगा, जब जिस मोबाइल नंबर से इसे डाउनलोड किया हो, वह बैंक में रजिस्टर्ड हो।

रुकेगा फर्जीवाड़ा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम कार्डधारकों के लिए शुरू की है यह नई सुविधा

जालसाजी कम होगी

एसबीआई प्रबंधक ने बताया कि ग्राहकों को बैंक की इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। एटीएम कार्ड से रुपए निकालें या कार्ड से खरीदी की तो भुगतान के बाद इसे ऑफ कर दो। इसके बाद जब जरूरत हो तो ऑन कर लो। इससे धोखाधड़ी की शिकायतों में कमी आएगी।

एेसे डाउनलोड करंे एप: अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टाेर पर जाए। यहां एसबीआई एप लिखे। इससे एसबीआई बैंक के सभी एप खुल जाएंगे। इसके बाद एसबीआई क्विक एप को डाउनलोड करे। इसके रजिस्ट्रेशन फीचर में जाकर जिस नंबर पर एप डाउनलोड किया है उसे इंटर करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। एटीएम कार्ड को ऑफ या ऑन करने के लिए आपको एटीएम कम डेबिट कार्ड के फीचर में जाना होगा। यहां से कार्ड ऑन-ऑफ हो जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं ऑन-ऑफ

एप डाउनलोड के बाद रजिस्ट्रेशन फीचर में जाकर जिस नंबर पर एप डाउनलोड किया है उसे इंटर करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन होगा। एटीएम कार्ड को ऑफ या ऑन करने के लिए आपको एटीएम कम डेबिट कार्ड के फीचर में जाना होगा। एटीएम कार्ड के आखिरी के 4 नंबर डालना होंगे। इसके बाद एटीएम कार्ड स्विच ऑन या ऑफ का ऑप्शन आएगा।

खबरें और भी हैं...