शिविर में 157 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा, स्वस्थ रहने के दिए टिप्स
रामगंजमंडी| शहर में गायत्री मंदिर पर रविवार को धाकड़ समाज और गायत्री परिवार की ओर से निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में 157 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में डॉ. कैलाशचंद धाकड़ ने मरीजों को स्वस्थ रहने और पाचन तंत्र को सुचारू रखने के टिप्स भी दिए।
शिविर के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान भगवानसिंह धाकड़ थे। अध्यक्षता गायत्री परिवार के बद्रीलाला गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच राजकुमार ओरा, धाकड़ महासभा महिला ईकाई की प्रदेशाध्यक्ष अनुसुइया नागर व बिट्टू कुमार थे। समारोह में डॉ. धाकड़ ने जीवनशैली में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि संयमित दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देने से बिना दवा के निरोगी रहा जा सकता है। हर बीमारी का इलाज है, इसलिए किसी बीमारी के बारे में भ्रांति न पालें और जांच करवाकर समय पर उपचार करवाएं। उन्होंने कहा कि आज तो कैंसर का भी इलाज है और कई लोगों ने इस रोग पर विजय पाई है। सुबह से ही शिविर में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिविर में विभिन्न रोगों के मरीज पहुंचे, जिनकी जांच कर डॉ. धाकड़ ने निशुल्क दवा दी। शिविर में मुंह के कैंसर और लीवर संक्रमण के रोगी भी आए। कैंसर वाले मरीज को डाॅ. धाकड़ ने शहरी में लवण की कमी न हो, इसके टिप्स दिए। लीवर संक्रमण वालों को संक्रमण नियंत्रण रखने और मन का डर निकालने के लिए बताया। शिविर में डॉ. धाकड़ ने मरीजों को संयमित और समय पर खाने की जानकारी देते हुए पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के बारे में बताया। शिविर में कुछ रोगी ऐसे भी आए जिन्हें खाना निगलने में परेशानी आती है। डॉ. धाकड़ ने उनकी जांच कर दवा दी। साथ ही आगे जांच के लिए रैफर करते हुए कहा कि यदि जांच में कैंसर आता है तो उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा। शिविर में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के साथ आसपास के गांवों से भी लोग शिविर में पहुंचे। कुल 157 मरीजों का उपचार किया गया। संचालन मांगीलाल धाकड़ ने किया। शिविर में धाकड़ समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलाश धाकड़, घनश्याम धाकड़, मोहनलाल धाकड़, ब्रजमोहन धाकड़, डॉ. ललेश धाकड़, एडवोकेट घनश्याम धाकड़, एबीईईओ प्रहलाद धाकड़, राधेश्याम अहीर, राजेश वैष्णव, सुरेश धाकड़ आदि ने सेवाएं दी।
रामगंजमंडी. निशुल्क चिकित्सा शिविर के शुभारंभ समारोह में मंचासीन अतिथि।
रामगंजमंडी. मरीजों की जांच करते डॉक्टर।