पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज को संगठित करने वाले युवाओं का सम्मान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार से नवाजा

समाज को संगठित करने वाले युवाओं का सम्मान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार से नवाजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. बाबा साहेब की जयंती पर अंबेडकर सर्किल फेज टू पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गरबा की प्रस्तुति देती बालिकाएं।

भास्कर न्यूज | रावतभाटा

अणुशक्ति अंबेडकर एससीएसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 127वीं अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज को संगठित करने के लिए युवाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारी, जिन्होंने एसोसिएशन के लिए कार्य किया, उनका सम्मान किया गया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक विजयकुमार जैन, विशिष्ट अतिथि एचआर हेड केजी चंद्रशेखरन, हैवीवाटर डीजीएम मोहम्मद यासीन थे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत का दृढ़ और लचीला संविधान बनाया। महिलाओं को कुरीतियों से बचाने के लिए कार्य किया। एससीएसटी एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। एचआर हेड, हैवीवाटर डीजीएम ने भी संबोधित करते हुए बाबा साहेब की ओर से बनाए गए संविधान की जानकारी दी। सेवानिवृत्त कर्मचारी धन्नालाल बारेशा, तारासिंह मौर्य, लक्ष्मीचंद्र बैरवा, प्रदीपकुमार, आरबी मेघवाल, रामप्रसाद कोली, आरपीसिंह, सेवाराम, देवकिशोर, बीएस मौर्य, कैलाश बलसोरी, जीपी माैर्य, राेडूलाल मेघवाल, मोहरसिंह, भगवानदास, रामप्रकाश, केके मौर्य, ओपी तरमोलिया, बनवारीलाल वर्मा का अतिथियों ने शाल ओढ़ाकर, स्मृतिचिन्ह, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मान किया। संचालन प्रेमकुमार कुलदीप ने किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से बनाए गए भारतीय संविधान की जानकारी दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष सीएम धोलपुरिया, महासचिव डीके रविकुल, सोमवीसिंह, श्यामलाल महावर, अनिलकुमार, प्रेमचंद, किशन कोली, गजानंद तंवर, हैवीवाटर एसोसिएशन के आरके राम मौजूद थे।

इनका किया सम्मान: विशाल चेड़वाल, शंकर बुनकर, दीपचंद डांगी, ताराचंद, पवनटांक, विशाल बोयत, जितेंद्र सफेला, रवि सफेला, अरूण गोयत, लालचंद चेड़वाल, कुशाल बारेशा, हरीसिंह मीणा, पार्षद अनिल बलसोरी, संजय रेठूदिया, सत्यनारायण बुनकर, दिनेश सफेला, राहुल गोसर, जसवंत मीणा, जितेंद्र मीणा, कैलाश मेघवाल, संजय चेड़वाल, कमलकिशोर मेहरा, पूर्व पार्षद प्रकाश देवड़ा एमपी मेघवाल, अरविंदकुमार सफेला, दिनेश छापरी, गजेंद्रसिंह मीना को सम्मानित किया गया।

इन्होंने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति: नेहा चंदेल ने डॉ.अंबेडकर पर भाषण, कृतिका चंदेल, खुशी शर्मा, कावेरी शर्मा, स्नेहा, रश्मि, मोनिका कुचेरिया ने डांस, आकाश बारेशा, रोहित बेंद्वाल, एमजेग्रुप के सुमित, भव्य, रूसलान, मनदीप ने गीत जय भीम जय भीम, सजाना महावर, पूर्वा, ज्योति घटोड, नीतिका, अपूर्वा थूल, नंदिनी, अप्सरा, भूमिका, नितीश आर्य, अनन्या धाकड़, सुमाल, कीर्ति, इशानी, कुहू, जसप्रीत, ओजस्वी ने नृत्य प्रस्तुत किया। गिटार विशाल, लक्की ने बजाया। सोलो डांस सुमित चौधरी, सिद्धार्थ, सलमान, मंदीप, करण ने प्रस्तुत किया। आरके स्वामी जूनियर राजेशखन्ना ने गीत की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वालों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं ड्राइंग, सामान्यज्ञान, निबंध एवं अंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी अतिथियों ने पुरस्कार दिए।

सुंदरकांड के साथ मनाया सामाजिक समरसता दिवस: रामगंजमंडी. शहर में आनन्द विहार विकास समिति, परिवार प्रबोधन प्रभाग एवं राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से शनिवार रात को सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। आनंद विहार कालोनी स्थित आनन्द धाम बालाजी मंदिर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समरस समाज से ही समर्थ भारत बनेगा, इस ध्येय वाक्य को लेकर सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बंधुओं से सामाजिक ताने-बाने में संगठित रहने का आव्हान किया गया। समाज जोड़ने के इस कार्यक्रम में तीनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में हितेश भाई शाह, मोहनलाल चौधरी, रामस्वरूप महावर, सुरेश मेहरा, भागीरथ यादव, उमेश मीणा, मांगीलाल महावर, ओम प्रकाश शर्मा, महेंद्रसिंह खींची, सुरेन्द्र सिंह परिहार, विजयसिंह सिकरवार, घांसीलाल धाकड़, कौशल गुप्ता, जीवन कुमार एडवोकेट, राधेश्याम अहीर व सोनू श्रृंगी आदि शामिल हुए। अंत महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई।

रावतभाटा. अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर सर्किल फेज टू पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारियों का सम्मान किया गया। शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक विजयकुमार जैन एवं अन्य।

रावतभाटा. अंबेडकर सर्किल फेज टू पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद अतिथि एवं अन्य।

खबरें और भी हैं...