पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामगंजमंडी क्षेत्र में जर्जर हो चुकी 18 सड़कों की 13 करोड़ से सुधरेगी दशा

रामगंजमंडी क्षेत्र में जर्जर हो चुकी 18 सड़कों की 13 करोड़ से सुधरेगी दशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा क्षेत्र की 18 सड़कों की दशा अब लंबे समय बाद सुधरेगी। इन सड़कों की मरम्मत के लिए विधायक चंद्रकांता मेघवाल की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने 13 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। क्षेत्र में कई कई सड़कें ऐसी हैँ, जो वर्षों पहले बनी थी।

इसके बाद उनके पेचवर्क तक नहीं हुए। जर्जर सड़कों के चलते प्रतिदिन क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय से इन सड़कों के नवीनीकरण की मांग की जा रही थी। पीडब्ल्यूडी की ओर से इनके प्रस्ताव भेजे गए थे। इस पर सरकार ने क्षेत्र की 18 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 13.01 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। सड़कों का नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य राज्य सड़क निधि योजनांतर्गत कराया जाएगा।

राहत की खबर

भास्कर न्यूज| रामगंजमंडी

रामगंजमंडी क्षेत्रवासियों की मांग पर राज्य सरकार ने जारी की स्वीकृति, पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराए जाएंगे काम

जानिए कहां-कितनी लंबी सड़क बनेगी, कितनी आएगी लागत

विधायक मेघवाल ने बताया कि खेडारूद्धा से चेचट तक 276 लाख से 11.50 किमी सड़क, ढ़ाबादेह से मेाड़क तक 28 लाख से 0.40 किमी सड़क, रामगंजमंडी-जुल्मी रोड पर 72 लाख की लागत से 4.50 किमी सड़क के साथ ढ़ाबादेह-कुदायला-कुंभकोट मार्ग पर 135 लाख से एक किमी सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा। दो करोड़ की लागत से अमझार-भटवाडा-चेचट-खैराबाद वाली 8.3 किमी सड़क, सहरावदा से झिलारा तक 43.20 लाख से तीन किमी सड़क, मंडा से सनखेडा तक 36 लाख से ढ़ाई किमी सड़क, खैराबाद से रीछडिया तक एक करोड़ रूपए से 4.2 किमी सड़क, बंदा गांव में 45.50 लाख रुपए से 0.65 किमी संपर्क सड़क, मोड़क रोड से बुधखान तक 11.20 लाख से 0.20 किमी और झालावाड़ रोड से रांवठा तक 83.20 लाख से 5.20 किमी सड़क बनाई जाएगी। झालावाड़ रोड से पदमपुरा तक 16 लाख से एक किमी, पदमपुरा से कौथला तक 14.40 लाख से 0.80 किमी सड़क, अलोद से खेडारूद्धा तक 72 लाख से पांच किमी सड़क, अरनियाकलां में 66.80 लाख से चार किमी संपर्क सड़क, झालावाड़ रोड से डोबडा नयागांव तक 40 लाख से 2.40 किमी सड़क, झालावाड़ रोड से सिंहपुरा तक 20 लाख की लागत से 1.20 किमी और फाटाखेडा-नीमखेडा-बक्षपुरा तक 41.75 लाख से ढ़ाई किमी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने बताया कि शीघ्र ही टैंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...