डॉ. राधाकृष्णन की पुण्यतिथि मनाई
रामगंजमंडी| पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मंगलवार को पुण्यतिथि मनाई गई। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन की आेर से आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान बीईईओ रामवीर सिंह, संघ के उपशाखा अध्यक्ष द्वारकीलाल गुर्जर, मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, नरेंद्र अहीर, शिवराज यादव, इंदर राज बैरवा, राजेश यादव, रमीज़ राजा, बनवारी यादव, रामकुमार शर्मा, देवकिशन नागर, प्रवीण शर्मा, सुरेश बैरवा, भेरूलाल, बाबू रजनीश गौतम, जोधराज पहाड़िया, विकास मीणा, अब्दुल मतीन, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद थे।