पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामगंजमंडी को जानो प्रतियोगिता 21 को

रामगंजमंडी को जानो प्रतियोगिता 21 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| नाट्यरूप कला एवं साहित्य संस्थान रामगंजमंडी द्वारा आगामी 21 अप्रैल को क्षेत्र के सभी स्कूलों में रामगंजमंडी को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल के प्रतिभागी बच्चे 30 प्रश्नों के उत्तर प्रश्नपत्र के माध्यम से देंगे। प्रतियोगिता संयोजक अभिषेक अरोड़ा ने बताया की ये सभी प्रश्न रामगंजमंडी व संपूर्ण क्षेत्र से संबंधित ही होंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को क्षेत्र की भौगोलिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर से अवगत करवाना है। प्रतियोगिता में कक्षा 8 तक के बच्चे ही भाग ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...