कर्नाटक के रुझान देख भाजपाइयों ने मनाया जश्न
रामगंजमंडी। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी मनाते भाजपाई।
भास्कर न्यूज| रामगंजमंडी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों पर शहर में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। मंगलवार को घोषित परिणाम में भाजपा को 100 से अधिक सीटें मिलने पर पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा के नेतृत्व में माल गोदाम चौराहा पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान प्रधान भगवानसिंह धाकड़, पालिका उपाध्यक्ष ओम गुर्जर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष नरेंद्र राजा, वीरेंद्र जैन, जिला परिषद सदस्य रमेश महावर, अजयसिंह भदौरिया, घनश्याम शर्मा, कालू नाकोड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इससे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का क्रेज बरकरार है। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्नाटक में लोगों ने भाजपा में विश्वास जताते हुए 40 से 104 सीटों पर पहुंचा दिया है। इस जनादेश से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
सुकेत| कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर कस्बे में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। भाजपा सुकेत मंडल के धीरज सिंह सिसोदिया व नरेंद्र व्यास ने इस जीत को आमजन की जीत बताया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा के रामनारायण मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश कुमावत, जगदीश प्रजापत, पीपाखेड़ी सरपंच गिरजेश वैष्णव, सुरेंद्र सिंह, सुनील गौतम, कपिल भावसार, रामकिशन मेहरा, किशोर टेलर, गोपाल खंडेलवाल, रमेश पांचाल, लोकेश मेहर, कन्हैया पांचाल व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।