- Hindi News
- National
- विधायक प्रहलाद गुंजल के पक्ष में आए एससी एसटी के पार्षद सातलखेड़ी में विधायक चंद्रकांता मेघवाल का पुतला जलाया
विधायक प्रहलाद गुंजल के पक्ष में आए एससी-एसटी के पार्षद सातलखेड़ी में विधायक चंद्रकांता मेघवाल का पुतला जलाया
कोटा में आयोजित प्रभारी मंत्री की बैठक में स्थानीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल व कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल के बीच हुए विवाद में स्थानीय नगरपालिका के एससी-एसटी के पार्षद गुंजल के पक्ष में आ गए हैं।
पालिका के पार्षद प्रहलाद मीणा, युवराज मीणा, कुंदन सारासर, माया मीणा, चंचल यादव, राकेश वर्मा व रवि सामरिया ने संयुक्त रूप से कहा कि विधायक गुंजल पर लगाए गए आरोप निराधार है।
उन्होंने कभी किसी जाति-समाज के साथ भेदभाव नहीं किया। गुंजल सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। साथ ही पार्षदों ने स्थानीय विधायक पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया।
सातलखेड़ी. कस्बे में विधायक चंद्रकांता मेघवाल का पुतला जलाया गया।
सातलखेड़ी| कोटा में आयोजित बैठक में स्थानीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल व कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल में हुए विवाद के मामले में यहां पर मंगलवार को बाबा रामदेव मंदिर के सामने विधायक चंद्रकांता मेघवाल का पुतला जलाया गया। विधायक मेघवाल द्वारा गुंजल पर मनचाहे आरोप लगाने पर भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल बैरवा व ओम बाबा के नेतृत्व में सातलखेड़ी में विधायक मेघवाल का पुतला जलाया गया।