- Hindi News
- National
- भैंसरोड़गढ़ में पानी की समस्या पर लोगों का गुस्सा फूटा महिलाओं ने सड़क पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया
भैंसरोड़गढ़ में पानी की समस्या पर लोगों का गुस्सा फूटा महिलाओं ने सड़क पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया
भैंसरोड़गढ़ में पानी की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और रैली निकालकर प्रदर्शन किया। लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जनप्रतिनिधियों को कोसा।
चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना से भैंसरोड़गढ़ एवं आसपास के गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अपना जल अपना अधिकार संघर्ष समिति भैंसरोड़गढ़ ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ डॉ. भानूमौली मौर्य को ज्ञापन दिया।
इसमें बताया कि भैंसरोड़गढ़ चंबल नदी का पानी रामगंजमंडी, पचपहाड़ योजना एवं भीलवाड़ा भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना से ग्राम पंचायत भैंसरोड़गढ़ एवं आसपास के गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया। भैंसरोड़गढ़ एवं उसके आसपास के क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना का प्लांट भैंसरोड़गढ़ में ही चंबल नदी पर स्थित है, फिर भी स्थानीय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण पीने के पानी के लिए आंदोलन करने को मजबूर है। इसके लिए प्रशासन, पीएचईडी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का कोई निराकरण नहीं हो रहा है
सवाल: चंबल का पानी होते हुए भी टैंकरों से पानी क्यों
लोगों ने सवाल किया कि चंबल नदी में पानी होने के बावजूद लोगों को टैंकरों से पानी सप्लाई कर राजकोष को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। भैंसरोड़गढ़ कस्बे में बरसों पुरानी पेयजल लाइन है, लेकिन इसे बदला नहीं जा रहा है। इस मौके पर रावतभाटा सीआई वीरेंद्रसिंह, भैंसरोड़गढ़ थानाधिकारी पर्वतसिंह, जावदा एसएचओ शंकरलाल एवं अन्य लोग मौजूद थे।
ज्ञापन देने वालों में अपना जल अपना अधिकार संघर्ष समिति भैंसरोड़गढ़ के सदस्य शामिल थे। सदस्यों ने मुख्य सड़क किनारे चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना के बाहर धरना दिया, प्रदर्शन किया, सभा की। इससे पहले रैली निकाली गई। पंचायत समिति मुख्यालय से रैली शुरू हुई, जहां मटके फोड़े गए। पंचायत समिति कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर पीएचईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद निचला चौगान, सदर बाजार, गांधीचौक, उपरलागढ़ होते हुए, माली मोहल्ले से होते हुए चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना स्थल पहुंचे, जहां सभा हुई। जहां पर पूर्व विधायक एचएन शर्मा, विनोद पंचोली, खुमानसिंह, एडवोकेट भूपेंद्र पुरोहित सहित अन्य ने संबोधित किया।
पेयजल योजना में देरी पर भड़के लोग, जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी, रैली निकाली
भैंसरोड़गढ़। रामलीला चोक में मटकी फोड़कर रोष जताती महिलाएं एवं ग्रामीण।
भैंसरोडगढ़। पेयजल समस्या समाधान के लिए तहसीलदार को ज्ञापन देते संघर्ष समिति के सदस्य और ग्रामीण।
बिजली जाती है तो नहीं मिलता भैंसरोड़गढ़ को पानी
लोगों ने बताया कि जब बिजली चली जाती है तो लोगों को पानी नहीं मिलता। यहां लाेग बिना फिल्टर का पानी पीते हैं। बारिश में तो मिट्टीयुक्त पानी आता है। बेसमय पानी दिया जाता है। पानी के लिए रात में जगना भी पड़ता है।
भास्कर न्यूज| भैंसरोड़गढ़
भैंसरोड़गढ़ में पानी की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और रैली निकालकर प्रदर्शन किया। लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जनप्रतिनिधियों को कोसा।
चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना से भैंसरोड़गढ़ एवं आसपास के गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अपना जल अपना अधिकार संघर्ष समिति भैंसरोड़गढ़ ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ डॉ. भानूमौली मौर्य को ज्ञापन दिया।
इसमें बताया कि भैंसरोड़गढ़ चंबल नदी का पानी रामगंजमंडी, पचपहाड़ योजना एवं भीलवाड़ा भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना से ग्राम पंचायत भैंसरोड़गढ़ एवं आसपास के गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया। भैंसरोड़गढ़ एवं उसके आसपास के क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना का प्लांट भैंसरोड़गढ़ में ही चंबल नदी पर स्थित है, फिर भी स्थानीय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण पीने के पानी के लिए आंदोलन करने को मजबूर है। इसके लिए प्रशासन, पीएचईडी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का कोई निराकरण नहीं हो रहा है
सवाल: चंबल का पानी होते हुए भी टैंकरों से पानी क्यों
लोगों ने सवाल किया कि चंबल नदी में पानी होने के बावजूद लोगों को टैंकरों से पानी सप्लाई कर राजकोष को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। भैंसरोड़गढ़ कस्बे में बरसों पुरानी पेयजल लाइन है, लेकिन इसे बदला नहीं जा रहा है। इस मौके पर रावतभाटा सीआई वीरेंद्रसिंह, भैंसरोड़गढ़ थानाधिकारी पर्वतसिंह, जावदा एसएचओ शंकरलाल एवं अन्य लोग मौजूद थे।
ज्ञापन देने वालों में अपना जल अपना अधिकार संघर्ष समिति भैंसरोड़गढ़ के सदस्य शामिल थे। सदस्यों ने मुख्य सड़क किनारे चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना के बाहर धरना दिया, प्रदर्शन किया, सभा की। इससे पहले रैली निकाली गई। पंचायत समिति मुख्यालय से रैली शुरू हुई, जहां मटके फोड़े गए। पंचायत समिति कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर पीएचईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद निचला चौगान, सदर बाजार, गांधीचौक, उपरलागढ़ होते हुए, माली मोहल्ले से होते हुए चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना स्थल पहुंचे, जहां सभा हुई। जहां पर पूर्व विधायक एचएन शर्मा, विनोद पंचोली, खुमानसिंह, एडवोकेट भूपेंद्र पुरोहित सहित अन्य ने संबोधित किया।
प्रशासन ने दिया आश्वासन, विभाग ने किया टेंडर जारी फिर भी नहीं मान रहे, दी चेतावनी-जारी रहेगा धरना
भैंसरोड़गढ़| भैंसरोड़गढ़ में अपना जल अपना अधिकार संघर्ष समिति की ओर से जारी धरने के संबंध में प्रशासन ने कहा कि जलदाय विभाग की ओर से 6 पंचायतों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है। एसडीएम कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि अब ऐसे में धरना, प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं है। इसके लिए सरकार ने एक वर्ष पूर्व ही राशि स्वीकृत कर दी थी। वन्यजीव अभयारण्य और वन विभाग का क्षेत्र पेयजल योजना में आने से स्वीकृति मिलने में देरी हुई। अब विभाग की ओर से निविदा होने के बाद कार्य को शुरू किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि धरना जारी रहेगा।
रावतभाटा। बाडोलिया, झालरबावड़ी में पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
बाडौलिया, झालरबावड़ी में भी पानी के लिए प्रदर्शन
रावतभाटा| बाडौलिया, झालरबावड़ी में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। रैली निकाली, कोटा बेरियर चौराहे पर टायर जलाकर जनप्रतिनिधियों के पुतले फूंके। इस प्रदर्शन में महिलाएं शामिल थी। जो कोटा बेरियर से लेकर एसडीएम कार्यालय तक गर्मी में पहुंची और वहां पर जमकर नारेबाजी के बाद मटके फोड़े गए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दीपचंद डांगी, इमरान खान एवं अन्य कर रहे थे। लोगों का कहना था कि बाडौलिया, चारभुजा में पानी की किल्लत चल रही है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। बाडौलिया, झालरबावड़ी में टयूबवेल सूख चुकी है। टैंकर पर्याप्त मात्रा में सप्लाई नहीं हो पा रहे हैं।