रामगंजमंडी में 7 जुआरियों सहित 9 गिरफ्तार
रामगंजमंडी| पुलिस ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों सहित नौ जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पांचूलाल, राजेश, रामदयाल और हंसराज को जुआ खेलते 1370 रुपए सहित गिरफ्तार किया। सुरेंद्र, सांवला और सुरेश को 280 रुपए के साथ जुआ खेलते पकड़ा। वहीं शहर में ट्रैक्टर में तेज आवाज में टेप चलाने पर मेहरबानसिंह और रामनिवास को अलग-अलग स्थान से पकड़कर उनके टेप व स्पीकर जप्त किए गए।