पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में होने वाले अभिभाषक परिषद के चुनाव की तस्वीर मंगलवार को नाम वापसी के बाद साफ हो गई है। अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष व सचिव के लिए सीधा मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव 19 मई को होंगे।

अभिभाषक परिषद के चुनाव के लिए नौ मई से प्रक्रिया शुरू हुई थी। 11 मई तक नामांकन दाखिल किए गए थे। मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। नाम वापसी के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है।

चुनाव अधिकारी मनोहरलाल सोनी ने बताया कि अध्यक्ष के लिए गोरधनलाल सोनी व घनश्याम धाकड़, उपाध्यक्ष के लिए वंदना श्रीवास्तव व पायल धूपिया और सचिव के लिए परमानंद अहीर व रोहित पाटीदार में सीधा मुकाबला है। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय संघर्ष है। कोषाध्यक्ष के लिए जीवन गंगवाल, रंगलाल मेघवाल व कैलाशचंद राठौर में टक्कर है।

पुस्तकालय मंत्री के लिए एक ही आवेदन आने से नंदलाल भील निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। शेष चार पदों के लिए अब 19 मई को चुनाव होगा। इस दिन सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...