- Hindi News
- National
- दिनभर गर्मी के बाद रामगंजमंडी में आंधी के साथ बूंदाबांदी मोड़क स्टेशन में आधे घंटे तेज बारिश से मौसम में घुली ठंडक
दिनभर गर्मी के बाद रामगंजमंडी में आंधी के साथ बूंदाबांदी मोड़क स्टेशन में आधे घंटे तेज बारिश से मौसम में घुली ठंडक
क्षेत्र में मंगलवार शाम को भी मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे तपन में भी कमी आई है। शहर में सुबह से ही तेज धूप व गर्मी थी। दोपहर बाद बादल छाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को कुछ देर आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी भी हुई।
इससे गर्मी में कमी आई। इसके बाद देर शाम तक भी बादल छाए रहे।
चेचट. कस्बे में मंगलवार शाम 5 बजे बाद तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं खेड़ारुदा गांव में तेज बरसात हुई। इससे पहले दोपहर में तेज गर्मी से लोग परेशान रहे। बरसात से तापमान में गिरावट आई है।
मोड़क स्टेशन. राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा संकेतक आंधी से झुक गया।
आंधी से बिजली व्यवस्था ठप
मोड़क स्टेशन. दिनभर गर्मी के बाद मंगलवार शाम को 4 बजे तेज आंधी चलने लगी। बादल छाने से अंधेरा हो गया। इसके बाद आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। बरसात के बाद भी आंधी चली, जिससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई। पशुओं के लिए खुले में रखा चारा भीग गया। किसान उसे बचाने का जुगाड़ करते रहे। बारिश से रेलवे पुलिया के नीचे से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। दरा, ढाबादेह, सहरावदा, खैराबाद, मोड़क गांव में भी बरसात हुई।