पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत में टैक्स जमा नहीं कराने की जांच में सरपंच और सचिव दोषी

पंचायत में टैक्स जमा नहीं कराने की जांच में सरपंच और सचिव दोषी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैराबाद ग्राम पंचायत में तेजाजी के मेले दुकानदारों से टैक्स वसूल कर पंचायत में जमा नहीं कराने के मामले में की गई जांच में सरपंच अौर सचिव को दाेषी माना गया है। दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी गई। अब नुकसान का आकलन कर पुलिस केस दर्ज करवाया जाएगा।

खैराबाद में 2016 में ग्राम पंचायत की ओर से तेजाजी का मेला लगाया गया था। इस संबंध में वार्ड पंचों ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। इसमें सामने आया कि तत्कालीन ग्राम सेवक व पदेन सचिव ने रोकड़ की सत्यापित प्रति प्रस्तुत कर बताया था कि तेजाजी मेला 2016 में आय व्यय का कोई इंद्राज ही नहीं किया गया। वार्ड पंचाें ने मेले में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बीडीओ व अधिकारियों को भी शिकायत की थी। बीडीओ सुनील वर्मा ने बताया कि इस पर जांच शुरू करवाई। जांच के दौरान तेजाजी मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों, ग्रामवासियों ने शपथ पत्र प्रस्तुत कर मेले में दुकानों से वसूल की गई टैक्स की मूल रसीदें दिलवाई। साथ ही विभिन्न पक्षों के बयान लेने के बाद तत्कालीन ग्राम सेवक व पदेन सचिव संजय अरोड़ा आैर सरपंच सुशीला शर्मा को नोटिस कर जवाब मांगा गया था। सरपंच व सचिव ने अपने जवाब में उक्त आरोपों से इनकार किया था। बीडीओ वर्मा ने बताया कि जांच में प्रारंभिक तौर पर दोषी पाए जाने पर सरपंच शर्मा के विरुद्ध धारा 38 पंचायतीराज अधिनियम और ग्राम सेवक अरोडा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी गई है। साथ ही ग्राम पंचायत को हुई आकलन करने के प्रयास जारी है। जिसके बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। जांच में राशि की पुष्टि के लिए अन्य विभागों से भी आवश्यक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...