पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोरधनलाल सोनी बने अध्यक्ष, पायल उपाध्यक्ष

गोरधनलाल सोनी बने अध्यक्ष, पायल उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी। अभिभाषक परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज|रामगंजमंडी

शहर में अभिभाषक परिषद के चुनाव शनिवार काे संपन्न हुए। इसमें गोरधनलाल सोनी अध्यक्ष चुने गए। साथ ही अन्य पदों पर भी चुनाव संपन्न हुआ।

स्थानीय अभिभाषक परिषद के चुनाव की प्रक्रिया गत नौ मई से प्रारंभ हुई थी, जो शनिवार को मतदान के साथ संपन्न हुई। अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष, सचिव के लिए सीधा मुकाबला था। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय संघर्ष रहा। अभिभाषक परिषद के चुनाव को लेकर वकीलों में उत्साह रहा। कोर्ट परिसर में आयोजित चुनाव में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। परिषद के 81 में से 79 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए गोरधनलाल सोनी ने घनश्याम धाकड़ को 10 मतों से हराया। सोनी को 44 और धाकड़ को 34 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ। उपाध्यक्ष पद पर पायल धूपिया ने 16 मतों से जीत दर्ज की। पायल को 47 और उनकी प्रतिद्वंदी वंदना श्रीवास्तव को 31 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ। सचिव के लिए रोहित पाटीदार व परमानंद अहीर में मुकाबला रहा। रोहित को 48 और परमानंद को 31 मत मिले। रोहित को 17 मतों से विजयी घोषित किया गया।

वहीं त्रिकोणीय संघर्ष में कोषाध्यक्ष पद पर 41 मत लेकर रंगलाल मेघवाल विजयी रहे। उन्होंने 11 मतों से जीवन गंगवाल को हराया। जीवन को 30 और कैलाशचंद राठौर को छह मत मिले। दो मत निरस्त हुए। इससे पहले पुस्तकालय मंत्री के लिए केवल एक ही आवेदन आने से नंदलाल भील हो निर्विरोध पुस्तकालय मंत्री चुन लिया गया था। आज परिणाम घोषित होते ही वकीलों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...