शहर में गत दिनों ठगी का शिकार हुए किसान की एक व्यापारी ने आर्थिक मदद की है। ढ़ाबला निवासी मांगीलाल राठौर गत शुक्रवार को यहां पर मंडी में जौ बेचने आया था।
इसे बेचने से उसे 5800 रुपए मिले थे। मंडी से यह रुपए लेकर मांगीलाल पैदल ही पंचमुखी पुलिया के समीप बस में बैठने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आया युवक उसे दुकान से अधिक रुपए का झांसा लेकर फरार हो गया था। ठगी का शिकार होने से गरीब किसान की परेशानी बढ़ गई। इस परेशानी काे देखते हुए व्यापारी व कांग्रेस के राजकुमार पारख मदद के लिए आगे आए। पारख ने व्यापारी को कहकर सोमवार को किसान मांगीलाल को यहां बुलाया। पारख ने उसे 5800 रुपए देकर मदद की।