दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे सेव बर्ड अभियान के तहत सोमवार को सुभाष कॉलोनी स्थित सर्वोत्तम उच्च माध्यमिक स्कूल में बच्चों को परिंडे वितरित किए गए। भीषण गर्मी में पक्षियों की जान बचाने के लिए दैनिक भास्कर ने अभियान चला रखा है। इस अभियान में विभिन्न संगठन व संस्थाओं के साथ कई लोग भी जुड़ रहे हैं और परिंडे वितरित करने के साथ जगह-जगह परिंडे बांधे जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सर्वोत्तम स्कूल में कार्यक्रम आयोजित बच्चों को परिंडे वितरित किए गए। बच्चों ने रोजाना पानी भरने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, कोटा देहात ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, स्कूल निदेशक दिनेश शर्मा, स्कूल समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा, विक्रम राज वर्मा, लोकेंद्र आदि ने बच्चों को परिंडे वितरित किए। साथ ही इनमें नियमित रूप से प्रतिदिन पानी भरने का संकल्प दिलाया। बच्चों के साथ स्टाफ के सदस्यों को भी परिंडे वितरित किए गए।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने बांधे परिंडे
रावतभाटा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा तहसील इकाई की ओर से पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। मुख्य संरक्षक केके दुबे ने बताया कि महासभा के पदाधिकारियों ने हनुमान मंदिर फेज टू, मानव मंदिर, भारी पानी कॉलोनी गेट, शनि मंदिर, महापालेश्वर मंदिर, अणुप्रताप कॉलोनी, गेट नंबर 4, चारभुजा झालरबावड़ी में परिंडे बांधे। जिसमें निरंतर पानी भरते रहने की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने किया। इस मौके पर हरिओम शर्मा, संतोष शर्मा, मनीष शर्मा, रामसेवक शुक्ला, सन्नी दुबे, अवधेश दुबे, रिशु दुबे, शशिनाथ झा, राकेश, आरसी पुरोहित, जेसी पालीवाल, बीएल दशोरा, भरत शर्मा मौजूद थे।
रामगंजमंडी. सेव बर्ड अभियान के तहत बच्चों को परिंडे वितरित किए गए।