धािर्मक स्थल के बाहर जलजमाव, रोजेदार होंगे परेशान
रामगंजमंडी. खैराबाद में दरगाह के सामने फैला नालियों का पानी। यहां पर नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी आती है। शुक्रवार से पवित्र रमजान माह प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में दरगाह आने वाले रोजेदारों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। समाजबंधुओं ने कहा कि इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करवाना चाहिए।