पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रात को भी राहत नहीं, पारा 300

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पारा 45 डिग्री पर टिका हुआ है। इससे गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। शहर सहित क्षेत्र में सुबह से ही गर्म हवा चलने लगती हैं। गुरुवार को भी सुबह से ही गर्म हवा चलने लगीं। दिन चढ़ने के साथ तपन में भी तेजी आई। करीब दस बजे से ही धूप चुभने लगी। दोपहर धूप में निकलना मुश्किल भरा रहा। शहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने से रात को भी गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है।

खबरें और भी हैं...