चालक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू
रामगंजमंडी. कुदायला स्थित एक ट्रांसपोर्ट में एक चालक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार यूपी निवासी दांताराम (40) ट्रक चालक का काम करता था। रात को वह यहां ट्रांसपोर्ट पर सोया था, जिसकी रात में ही मृत्यु हो गई। सुबह इसका पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।