पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान से धोखाधड़ी, 5 हजार 800 रुपए ले भागा बदमाश

किसान से धोखाधड़ी, 5 हजार 800 रुपए ले भागा बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की कृषि उपजमंडी में शुक्रवार को जिंस बेचने आए एक किसान की मेहनत के 5 हजार 800 रुपए अज्ञात युवक धोखे से लेकर भाग गया। हालांकि, इस संबंध में रात तक भी पुलिस केस दर्ज नहीं कराया गया है।

ढ़ाबला निवासी मांगीलाल राठौर यहां पर मंडी में जौ बेचने आया था। उसने यहां पर अरविंद कुमार बाबूलाल की आढ़त में जौ बेचे। इससे उसे 5 हजार 800 रुपए मिले। यह रुपए लेकर मांगीलाल पैदल ही पंचमुखी पुलिया के समीप बस में बैठने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर एक युवक आया। उसने कहा कि जौ के बदले दुकान से तुम्हें ज्यादा रुपए दे दिए हैं। मांगीलाल ने जेब से 200 रुपए के नोट निकाले। उक्त युवक मांगीलाल से यह रुपए लेकर गिनने लगा और कहा कि तुम्हे रुपए ज्यादा दे दिए हैं, दुकान पर चलो। मैं चलता हूं तुम वहां आ जाओ, यह कहकर बाइक सवार युवक रुपए लेकर फरार हो गया। मांगीलाल वापस दुकान पर पहुंचा तो पता चला कि दुकान से तो किसी को भेजा ही नहीं था। तब जाकर मांगीलाल को उसके साथ हुए धोखे का पता चला। अपनी पूरी मेहनत की कमाई यूं अचानक हाथ से जाने से मांगीलाल के आंसू निकल आए।

खबरें और भी हैं...