रामगंजमंडी. हनोतिया गांव में भागवत कथा में भजन पेश करतीं क्षेत्रीय विधायक।
भास्कर न्यूज | रामगंजमंडी
क्षेत्र के हनोतिया गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा में शुक्रवार को विधायक चंद्रकांता मेघवाल भी शामिल हुई। विधायक ने यहां पर लोगों के आग्रह पर भजन भी गाया। इस पर कई श्रद्धालु उत्साहित होकर नाचने लगे। भागवत में बाल संत वंदना शर्मा ने कृष्ण सुदामा चरित्र का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि सुदामा तन से गरीब थे, मन से नहीं। किसी के घर जाए तो खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। यही सोच कर सुदामा की प|ी सुशीला ने सुदामा जी को चावल की पोटली द।ी जिसको भगवान ने छीन कर सुदामा से लिया तो देखा चावल भिन्न प्रकार के थे। बचपन के सखा की गरीबी देख भगवान के नयन सजल हो गए।