रामगंजमंडी। एएसआई कंपनी की ओर से शुक्रवार को खान सातलखेड़ी में सिलिकोसिस एवं क्षय रोगियों की निशुल्क जांच एवं उपचार के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. एसएम मीणा व उनकी टीम ने 65 श्रमिकों की एक्सरे, बलगम आदि स्वास्थ्य संबंधित जांचें की गई। साथ ही निशुल्क दवाइयां वितरित की। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक (खान) राजेश मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (औद्योगिक संबद्ध) नीरज चतुर्वेदी, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) सतीश चतुर्वेदी, राजेश कारपेंटर सहित कार्मिक विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। चतुर्वेदी ने बताया यह मेडिकल कैंप प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार को रामगंजमंडी कोटा स्टोन की खानों पर आयोजित होगा।