पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेलीकॉप्टर से रामगंजमंडी पहुंचे पाटनी

हेलीकॉप्टर से रामगंजमंडी पहुंचे पाटनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के प्रमुख व्यवसायी व आरके मार्बल ग्रुप के एमडी विमल पाटनी रविवार को निजी दौरे पर परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उतरने की चर्चा व कयास चलते रहे।

पाटनी का हेलीकॉप्टर खैराबाद के समीप जवाहर नवोदय स्कूल परिसर में बनाए गए अस्थाई हैलीपैड पर सुबह करीब दस बजे उतरा। हेलीकॉप्टर में उनके परिवार के सदस्य भी थे। यहां से वे परिवार सहित कार से समीपवर्ती मध्यप्रदेश में स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कैथुली पहुंचे और दर्शन किए।

वापसी में वे शहर में एक व्यापारी के घर पर कुछ देर रुके और वापस नवोदय स्कूल पहुंचे। जहां से करीब एक बजे वापस हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। उधर, क्षेत्र में हेलीकॉप्टर आने की चर्चा चलती रही। सोशल मीडिया पर भी लोग इस संबंध में जानकारी लेते रहे।

रामगंजमंडी। नवोदय स्कूल मंे उतरा हेलीकॉप्टर।

खबरें और भी हैं...