शहर में आबकारी विभाग में कार्यरत कांस्टेबल गुटेरीलाल के शव का रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। उनका शव शुक्रवार रात को रेलवे ट्रैक पर मिला था और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
शहर से गुजर रही दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन के समीप शुक्रवार रात को करीब 11 बजे कांस्टेबल गुटेरीलाल का शव मिला था। गुटेरीलाल मूल रूप से करोली जिले के पीपलहेडी गांव का रहने वाला था। वह यहां पर आबकारी विभाग में कांस्टेबल था। शनिवार सुबह इसका पता चलने पर जीआरपी ने उनके परिजनों को सूचना थी। साथ ही शव को सरकारी अस्पताल परिसर में स्थित मोर्चरी में रखवाया गया।
शनिवार शाम को परिजन यहां पहुंचे तो शव देखकर हत्या की आशंका जताई। इसको लेकर परिजनों ने विरोध भी जताया। इसी बीच रात को होने शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार सुबह पुलिस ने जांच करने और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने को लेकर समझाइश की तो परिजन भी मान गए। इसके बाद जीआरपी ने मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम कराने के बाद गुटेरीलाल का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।