पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामगंजमंडी में एक ही दिन में 20 बार बिजली रही गुल

रामगंजमंडी में एक ही दिन में 20 बार बिजली रही गुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| क्षेत्र में भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इस बीच बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शहर में शाम को कुछ देर आंधी भी चली।

शहर में बुधवार सुबह से ही तेज गर्मी का प्रभाव रहा। दोपहर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया और आसमान से आग बरसती सी प्रतीत हुई। दोपहर में पारा 45 डिग्री पर रहा। भीषण गर्मी के चलते धूप में निकलना मुश्किलभरा रहा। ऐसे में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। देर शाम तक गर्म हवा चलती रही। शाम को कुछ देर आंधी भी आई। भीषण गर्मी के बीच शहर में अल सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली चलती रही। सुबह तो दो घंटे में करीब 20 बार बिजली गुल हुई। बिजली गुल होने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। बार-बार बिजली गुल होने से पंखे-कूलर नहीं चले तो गर्मी से परेशानी और बढ़ गई। फीडर नंबर तीन से जुडे क्षेत्रों में दिन में कई बार बिजली बंद हुई।

खबरें और भी हैं...