पेशी पर नहीं आने से केस दर्ज
कोर्ट की ओर से बार बार तलब करने के बाद भी पेशी पर नहीं आने पर एक जने के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार एसीजेएम कोर्ट में कुदायला निवासी बालचंद बैरागी के खिलाफ केस चल रहा है। वह इस पुराने मामले में पेशी पर नहीं आ रहा है। इस पर ऐसीजेएम कोर्ट की ओर से बालचंद के खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्ज करवाया गया है।