पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड की साइड नहीं भरने से हादसे का अंदेशा

रोड की साइड नहीं भरने से हादसे का अंदेशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से कोटा स्टोन औद्योगिक क्षेत्र करे जोडने वाले सांडपुर-अमरपुरा मार्ग पर बनाए गए सीसी रोड की साइड नहीं भरने से हादसे का अंदेशा बना हुआ है। पूर्व उपप्रधान राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने एसडीएम को ज्ञापन देकर यह साइडें भरने के निर्देश देने की मांग की है। सिसोदिया ने बताया कि वर्षाे से क्षतिग्रस्त इस मार्ग पर कुछ समय पूर्व अमरपुरा से सांडपुर तक सीसी रोड बनाया गया है। शहर के बडी संख्या में व्यापारी व फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी प्रतिदिन इसी मार्ग से आते-जाते हैं। रात को वापस लौटते हैं। यहां पर रोड के दोनों साइड मिट्टी नहीं डालने से हादसे का अंदेशा बना रहता है। कई स्थानों पर कोटा स्टोन की कतरन डाल रखी है। इससे भी दुर्घटना का अंदेशा है।

खबरें और भी हैं...