पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुंजल मेघवाल समर्थकों का प्रदर्शन जारी

गुंजल-मेघवाल समर्थकों का प्रदर्शन जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| रामगंजमंडी/सुकेत

कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल और रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल के बीच चल रहे विवाद में दोनों के समर्थकों के प्रदर्शन करने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

रामगंजमंडी में पन्नालाल चौराहे पर गुंजल समर्थकों ने मेघवाल का पुतला जलाया। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के पार्षद भी शामिल थे। वहीं वहीं सुकेत कस्बे में भी मेघवाल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने कस्बे के टंकी चौराहे पर गुंजल के समर्थन व मेघवाल के खिलाफ नारेबाजी की। कोटा शहर में कुन्हाड़ी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने गुंजल के समर्थन में प्रदर्शन किया।

उधर, राष्ट्रीय मेघवाल युवा परिषद की ओर से कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि गुंजल ने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर विधायक चंद्रकांता को अपमानित किया है, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वहीं भाजपा चेचट मंडल के पदाधिकारियों ने नायब तहसील में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया एवं उचित कार्यवाही की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा आरएसएस के संस्कार से चलने वाली पार्टी है, जहां 5 साल के बच्चे को भी जी लगाकर पुकारा जाता है। सातलखेड़ी में सरपंच शांतिबाई की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गुंजल का पुतला जलाया गया।

खबरें और भी हैं...