पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं
पूर्व सांसद इज्यराजसिंह बुधवार को क्षेत्र के दाैरे पर रहे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद सिंह सुकेत, सातलखेड़ी होते हुए यहां पहुंचे। उन्होंने यहां पर दिवंगत नेमीचंद सुरलाया के निवास पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसके बाद पार्षद कमल गुर्जर के निवास पर भी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्य करने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर जुटने की बात कही।
इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेशभाई पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह गोयंदा, अब्दुल सलाम, छात्रसंघ अध्यक्ष रुचि गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष टिंकू राठौर, रणजीतसिंह हाड़ा, मुकेश सेन, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष जयसिंह भदौरिया, शंभूदयाल शर्मा, कैलाश अहीर, करणसिंह सोनगरा, रमेश गुर्जर, युकां के विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह, प्रदेश सचिव अशोक मेघवाल, श्याम मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुकेत . कस्बे में पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने सुकेत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के मुलाकात की। कस्बे के कोटा स्टोन व्यापारी यकीन अहमद के घर रुक कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व समस्याओं के बारे में चर्चा की। युका सचिव पिन्टू मेहरा के नेतृत्व में टंकी चौराहे पर युवाओं ने सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर सिंह के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल सलाम, देवेन्द्र सिंह गोयंदा, युका विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मंडा, हाजी अब्दुल गफूर, मुश्ताक अंग्रेज, प्रह्लाद राठौर, निजाम भाई, वासी अहमद, मधुसूदन शर्मा, जहांगीर खान, विनोद बैरवा, रईस हनोतिया, मुकेश, रईस पठान, आजम चौधरी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सातलखेड़ी . कस्बे में बुधवार को पूर्व सांसद इज्यराज सिंह का सातलखेड़ी में पूर्व सरपंच घांसीलाल के नेतृत्व में माला पहनाकर स्वागत किया गया। सिंह कार्यकर्ताओं से गांव की समस्या से अवगत हुए। खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिलने की बात कही। इस मौके पर किशन राठौर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व सांसद ने राठौर को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चिरंजीलाल, हेमलता बैरवा, ब्रजेश मरमट माधोलाल, टीकमचंद, वीरेंद्र कुमार, रामदयाल, योगेश, अशोक यादव, राकेश जाटवा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रामगंजमंडी. शहर में कांग्रेसजनों से चर्चा करते पूर्व सांसद इज्यराजसिंह।
सातलखेड़ी. पूर्व संासद का स्वागत करते हुए।
सुकेत . कार्यकर्ताओं से चर्चा करते पूर्व सांसद इज्यराज सिंह।
मोड़क स्टेशन. पूर्व सांसद का स्वागत करते हुए।