पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोहिड़ा में निकाली जागरूकता रैली

रोहिड़ा में निकाली जागरूकता रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहिड़ा| राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल वासा में मंगलवार को जन चेतना संस्थान व द हंगर प्रोजेक्ट के तत्वाधान में छात्राओं द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता रैली का आयोजन वार्ड पंच रंजना देवी की अध्यक्षता में किया गया। जन चेतना संस्थान के कैलाश बंजारा ने बताया कि रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। रंजना देवी ने बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य प्रवीणसिंह चौहान बाल विवाह की रोकथाम में सभी के सहयोग पर जोर दिया। स्कूल से अध्यापिका नीतू सैन, मुकेश कुमार मीणा तथा जन चेतना के कार्यकर्ता पुष्पा झा व कैलाश बंजारा ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...