पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गणगौर मेला आयोजित, आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में निकाली शोभायात्रा

गणगौर मेला आयोजित, आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहिड़ा. भूला गांव में गणगौर मेले का आयोजन किया गया।

भास्कर न्यूज | रोहिड़ा

समीपवर्ती भूला में शुक्रवार को आदिवासी समाज के लोगों की ओर से गणगौर मेला का आयोजन किया गया। गणगौर मेले को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। भूला सरपंच कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि उपला भूला में शुक्रवार को गणगौर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी महिलाएं पांरपरिक वेशभूषा में मेले में पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाया। आदिवासी महिलाओं ने लकड़ी से गणगौर बनाई तथा उसकी पूजा-अर्चना की गई। मेले को लेकर हाट बाजार लगाए गए, जिसमें ग्रामीणों ने खरीदारी की। गणगौर मेले के ठीक एक दिन पूर्व रात जागरण किया जाता है, जिसमें भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। रात जागरण के दूसरे दिन गणगौर मेला आयोजित किया जाता है। मेले को लेकर आसपास के इलाकों से काफी संख्या में लोग पहुंचते है। उपला भूला में गणगौर मेले को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इस में महिलाओं ने ढोल ढमाकों पर नृत्य कर मेले का आनंद लिया। शोभायात्रा उपला भूला से शुरू हुई, जो राखा भगरी करीब 4 किलोमीटर दूर महादेव मंदिर जाकर विसर्जित हुई।

खबरें और भी हैं...