पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव में भाजपा की बढ़त पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

चुनाव में भाजपा की बढ़त पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| आबूरोड

कर्नाटक के चुनाव परिणाम में मंगलवार को भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस मौके पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल, यूआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नगाराम देवासी, स्वयं उपाध्याय, रितेश सिंह राजेंद्र गोयल, पार्षद मोहन राणा, अमित सामरिया, एडवोकेट दुर्गेश शर्मा, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेम सिंह लोधा, अशोक शाक्य, राधेश्याम शाक्य, कैलाश भाटी समेत भाजपाई मौजूद थे।

दांतराई| कर्नाटक चुनाव नतीजों में बीजेपी को ज्यादा सीट मिलने पर क्षेत्र व आसपास के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्यक्त की। पार्टी कार्यालय के साथ कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हरीश पुरोहित ने बताया कि पीएम के नेतृत्व से हर राज्य की जनता खुश है।

पोसालिया| कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया तथा खुशी व्यक्त की। भाजपा जिला मंत्री प्रताप परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी तथा आजाद चौक में पटाखे जलाए। इस मौके पंचायत समिति सदस्य प्रताप परमार, नरपत सिंह, पुखराज माली, पदमाराम कुम्हार, सेसाराम माली, सुरेश कुमार माली, करुणा शंकर जोशी, चंपालाल सोनी, कांतिलाल खंडेलवाल, शंकरलाल माली, सुरेश मीणा, हिम्मत माली, पारसमल माली, ताराचंद माली, चंपालाल, अमृतलाल टेलर, बाबूलाल माली व वीराराम कुम्हार समेत कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

रोहिड़ा| कर्नाटक में बीजेपी पार्टी की जीत होने पर रोहिड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए ओर मिठाई बांटी। इस मौके भाजपा रोहिड़ा मंडल अध्यक्ष भैराराम माली, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रतन प्रजापत, महामंत्री रोहित रावल, बूथ अध्यक्ष हेमंत प्रजापत, तुलसी रावल, किशोर प्रजापत, रविशंकर, प्रवीण घांची, भंवर प्रजापत, विनोद वैष्णव, विनीत प्रजापत व महेंद्र कुमार जोशी समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

पोसालिया

खबरें और भी हैं...