पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो गुटों में मारपीट, महिला समेत 13 गंभीर घायल

दो गुटों में मारपीट, महिला समेत 13 गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्ती वालोरिया गांव में सामाजिक कार्य से वापस लौटते समय सोमवार देर रात दो गुटों में हुई मारपीट में एक महिला सहित 13 जने गंभीर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों गुट एक के बाद एक रोहिड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद आबूरोड रेफर किया गया। सूचना पर थानाधिकारी नरसीराम, हैड कांस्टेबल गणेशराम चौहान सहित जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे।

थानाधिकारी नरसीराम ने बताया कि वालोरिया में सामाजिक कार्य के लिए गए हुए दो गुटों में वापस लौटते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में सातसांगरा भूला निवासी रावाराम पुत्र टीकमाजी, धारिया पुत्र टीकमाजी, अजीत पुत्र रावाराम गमेती, कतरा पुत्र रावाराम, सीतादेवी प|ी रावाराम गमेती, रामा पुत्र झालिया व खारा जोड़फली वाटेरा निवासी मगन पुत्र खातराजी गमेती, दीपा पुत्र खातराजी गमेती, मोता पुत्र सोना गमेती, अजिया पुत्र सवा गमेती, पप्पू पुत्र खातरा गमेती, पदमा पुत्र खातरा गमेती व सात सांगरा भूला निवासी जेठाराम पुत्र अलिया गमेती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रोहिड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीपकुमार वैष्णव ने आबूरोड रेफर किया।

रोहिड़ा. मारपीट में घायल लोगों का अस्पताल में उपचार किया गया।

खबरें और भी हैं...