रोहिड़ा | बोराफली भूला में गत 9 मई को युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। थानाधिकारी नरसीराम के अनुसार 9 मई को हुई मारपीट के मामले में बोराफली भूला निवासी भोमाराम पुत्र देवाराम गमेती गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने बोराफली निवासी अनाराम पुत्र लादाराम व वेलाराम पुत्र मीनाराम को बुधवार को गिरफ्तार किया था, जिन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।