बोराफली भूला में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी नरसीराम के अनुसार 9 मई को हुई मारपीट के मामले में बोराफली भूला निवासी भोमाराम पुत्र देवाराम गमेती की हत्या के मामले में हत्या के दो आरोपी बोराफली निवासी अनाराम पुत्र लादाराम व वेलाराम पुत्र मीनाराम को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार हत्या के दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर रोहिड़ा पुलिस को सौंप दिया था, जिन्हें शुक्रवार को रिमांड अवधि पूर्ण होने पर पुन: न्यायालय में पेश किया गया था।