हिंदू धर्मशाला में हीरागर सेवा संस्थान की बैठक हुई। बैठक में सुखराज परमार ने कहा कि सामाजिक उन्नयन में युवा भागीदारी की सुनिश्चितता के लिए शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सरोकार से जुड़कर कार्य करना होगा। इस दौरान संस्थान की कार्यकारिणी गठित करने के लिए सर्व सम्मति से सुखराज परमार को संयोजक मनोनीत किया गया। संस्थान में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए रोहिड़ा, धनारी, सरूपगंज व उड़वारिया क्षेत्र के लिए खंड प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में कैलाश सिंदल, सुरेश थिंगोर, रमेश मोहरेशा, रमाकांत खन्ना, हंसराज सिंदल, दीपक थिंगोर, गोरधन मोहरेशा, तन्मय सिंदल, आशीष भूरा, मुकेश खत्री, रतन सिंदल, विष्णु मोहरेशा, निखिल परिहार, संजय मारू, बादल मोहरेशा, यशवंत भूरा, विनोद कुमार खरे समेत कई युवाओं ने भाग लिया।
सरूपगंज. बैठक में मौजूद समाजबंधु।